मंगलवार, 1 अप्रैल 2008

चीन पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे लेफ्ट!

लेफ्ट की स्थिति आज भी नही बदली है वही है जो कि पिछले भारत चीन युद्ध के समय थी। उसे चीन का कोई अवगुण नही दिखाई देता। ऐसा लगता है जैसे कि लेफ्ट को चीन से पैसा मिल रहा हो अपनी पार्टी चलने के लिए। उसे भारत का तिब्बत को समर्थन बुरा लगता है। और ऐसे समय उसे नागालैंड और जम्मू- कश्मीर याद आते हैं। लेफ्ट को ये नज़र नही आता कि कैसे चीन ने भारत कि सेकडों एकड़ ज़मीन अपने कब्जे में ले रखी है। क्या लेफ्ट चीन को इसे माफ़ कर सकता है। मुझे तो ऐसा लगता है कि लेफ्ट खाना भारत का खाता है और गुण चीन का गाता है। लेफ्ट ये भूल जाता है कैसे तिब्बत मसले पर भारत की राजदूत को रात के २ बजे बुलाकर झाडा गया। इस बात पर आजतक लेफ्ट की ओर से कोई अफ़सोस तक नही आया विरोध तो छोडिये। ये सब देखकर बड़ा अफ़सोस होता है कि कैसे अपने ही देश के लोग किसी अन्य देश के समर्थन में सामने अ जाते है ओर उस देश के अपने देश पर किए गए ज़ुल्म को याद नही रखते।

1 टिप्पणी:

  1. शायद आपको जानकारी नही है लेकिन प्रकाश कारत ने पिछले कल कहा था कि तिब्बत के मसले पर चीन को बदनाम किया जा रहा है...

    यह लाल सिपाही चीन के ही गुण गाते हैं जनाब

    जवाब देंहटाएं

LinkWithin

Related Posts with Thumbnails